तीन सैनी युवकों ने पाई एचसीएस, डीएसपी व डीएफएसओ पदों पर नियुक्तियां
चन्द्रप्रकाश सैनी
प्रधान सम्पादक
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा जनवरी माह में घोषित किये गये हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा के परिणामों में सैनी समाज के तीन युवाओं ने बाजी मारने में कामयाबी हासिल की है। सैनी युवकों द्वारा हरियाणा की इस सर्वाेच्च प्रतियोगी परीक्षा में किये गये ऐतिहासिक प्रदर्शन से सम्पूर्ण सैनी समाज में खुशी की लहर है। जिन युवकों का चयन उक्त परीक्षा में हुआ है, उनमें गोहाना से सतीश सैनी, रोहतक से वीरेंद्र सैनी तथा नरवाना से सुरेंद्र सैनी शामिल हैं। इनमें से सतीश सैनी का चयन एचसीएस की मुख्य कैटेगरी, वीरेंद्र का डी.एस.पी. तथा सुरेंद्र सैनी का चयन जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) के पद पर हुआ है। इससे पूर्व, सतीश सैनी जहां राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बरौदा में जूनियर लैक्चर, वीरेंद्र सैनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में एकाउंटेंट तथा सुरेंद्र सैनी मोरगेज बैंक में एल.वी.ओ. के पद पर कार्यरत थे। इनमें से वीरेंद्र सैनी सैनी एजूकेशन सोसायटी के पूर्व उपप्रधान दलबीर सैनी के सुपुत्र है।
इस बीच, सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने उक्त तीनों युवकों की नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आभार जताते हुए कहा कि यह तीनों युवकों की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने एचसीएस परीक्षा को पास कर सम्पूर्ण सैनी समाज को गौरांवित कर दिया।
टीचर नियुक्त हुए प्रमोद सैनी व सुनीता सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित किये गये शिक्षकों के परीक्षा परिणामों में झज्जर के प्रमोद सैनी का चयन मैथ टीचर तथा रोहतक के गढ़ी मोहल्ला वासी सतपाल सैनी की पुत्री सुनीता सैनी का चयन साइंस टीचर के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति में अहम भूमिका निभाने पर दोनों ही ने सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी का आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें