सैनी एजूकेशन सोसायटी में सम्मान समारोह 13 को
राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
रोहतक। एचसीएस परीक्षा में कामयाबी पाने वाले सैनी समाज के तीनों युवकों के साथ-साथ प्रधान विजय सैनी के सफल नेतृत्व में उन्नति के पथ पर अग्रसर सैनी एजूकेशन सोसायटी के विकास में अपना अहम योगदान देने वाले सैनी समाज के मौजीज लोगों को सम्मानित करने हेतु 13 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। सैनी बी.एड कालेज में होने वाले इस समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) के चेयरमैन श्री विजय चुघ होंगे जबकि अध्यक्षता सैनी सोसायटी के अध्यक्ष विजय सैनी करेंगे। सैनी सोसायटी के सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व पंजाब में रह रहे सैनी समाज के मौजीज लोगों को सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह इन्हीं लोगों द्वारा सोसायटी की युवा मैनेजमेंट को दिये गये सहयोग का ही नतीजा है कि आज सैनी एजूकेशन सोसायटी की गिनती प्रदेश की अग्रणी एजूकेशन सोसायटियों में होने लगी है। लिहाजा अब सोसायटी की युवा मैनेजमैंट की यह जिम्मेवारी बनती है कि वह ऐसे लोगों को सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाई करें ताकि भविष्य में भी वे इसी तरह सैनी सोसायटी के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। इसी तरह सैनी समाज के तीन होनहार युवकों ने एचसीएस में स्थान पाकर सम्पूर्ण समाज का नाम रोशन किया है इसलिए यह समाज का कर्तव्य बनता है कि वह उन्हें भी सम्मानित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें