शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

शिक्षाविद् बलबीर सैनी का निधन

उचाना। राजकीय स्कूल के प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए बलबीर सैनी का विगत 12 जनवरी को निधन हो गया। बलबीर सैनी के निधन से सैनी समाज के साथ शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। बलबीर सैनी के निधन पर शिक्षक जगत, सामाजिक संस्थाओं, राजनीति नेताओं ने शोक प्रकट किया। पंडित चतुभूर्ज अत्री, चंद्रपाल शर्मा, महेंद्र लोधर, बीरेंद्र जैन, महाबीर पूनिया, पूर्व पार्षद रमेश जोगी, मा. बारूराम, पार्षद शंकुतला देवी, पार्षद सूरजमल, पार्षद बारूराम, रामनिवास करसिंधू, सतपाल अत्री, महाबीर सैनी, बलबीर भौक्कर, सत्यनारायण पुजारी, सत्ता शर्मा, पूर्व पार्षद जयभगवान जोगी, गीता विद्या स्कूल की प्रधानाचार्या सविता सिंगला, बाबा वाले एसडी स्कूल के प्रिंसिपल सितेंद्र त्रिपाठी, डीएड की प्रिंसिपल सरोज गक्खड़, बीएड के प्रिंसिपल धर्मबीर श्योकंद, शिवानियां स्कूल की प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें