शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

ब्लॉग के बाद सैनी संवाद अब फेसबुक पर भी


जोगेन्द्र सैनी
हमारे संवाददाता

रोहतक। ब्लॉग की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने के बाद सैनी समाज के मासिक समाचार पत्र सैनी संवाद अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी आ गया है। नये साल में फेसबुक पर ओपन किये गये सैनी संवाद के एकाउंट को सैनी समाज के युवाओं की ओर से खासा रिस्पोंश भी मिलना शुरू हो गया है। सैनी सवंाद के समाचार सम्पादक राजेंद्र सैनी का कहना है कि फेसबुक पर आने से न केवल इसे इंटरनेट पर मौजूद सैनी समाज के लोगों तक सहज ही पहुंचाया जा सकेंगा, बल्कि उनसे समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर स्वस्थ चर्चा भी की जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें