शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

विजय सैनी को लीडरशिप अवार्ड

इडरा ने भेजा सैनी एजूकेशन सोसायटी को पत्र
नई दिल्ली (कृष्ण सैनी)। एक कुशल एवं सफल लीडर की भूमिका अदा कर सैनी एजूकेशन सोसायटी का वंाछित विकास कर इसकी गिनती प्रदेश की नामी एजूकेशन सोसायटियों में करवाने के लिए इंडियन इकोनोमिक डवलपमैंट एंड रिसर्च एसोसिएशन (इडरा) ने सोसायटी प्रधान विजय सैनी को प्रतिष्ठित इंडियन लीडरशिप अवार्ड फॉर एजूकेशन एक्सीलैंस के लिए नामांकित किया है। इस संदर्भ में एक पत्र  इडरा के महासचिव रंजन ओबराय ने हाल ही में सैनी एजूकेशन सोसायटी को भेजा है। इस पत्र में ओबराय ने कहा है चूंकि विजय सैनी ने सैनी सोसायटी के विकास में अभूतपूर्व कार्य करने के साथ-साथ इसकी पहचान राज्य स्तर पर बनाने में महत्ती भूमिका निभाई है, इसी वजह से उनका चयन लीडरशिप अवार्ड के लिए किया गया है। ध्यान रहे इडरा विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें