शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

थाईलैंड में कोमल सैनी ने जीता पदक


जींद। थाईलैंड में गत 22 जनवरी को हुई अंतर्राष्ट्रीय एशिया योगासन प्रतियोगिता में जींद की कोमल सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया है। विगत 29 जनवरी को कोमल सैनी जींद पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कोमल को खुली गाड़ी में बैठाकर शहर मे घुमाया गया। बाद में सैनी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में कोमल को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कोमल ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय माता पिता व योग गुरू जोरा सिंह को दिया। कोमल ने कहा कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उसने बहुत मेहनत की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें