शादी के घर में चोरी करने घुसे चोरों को परिजनों ने दबोचा
पानीपत। किशनपुरा में गत 20 जनवरी की अलसुबह चोरी की नीयत से घर में घुसे पांच आरोपियों को घरवालों ने पकड़ लिया। पहले आरोपियों की पिटाई की और फिर जूतों का हार पहना कर एसपी कार्यालय में ले गये, जहां उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। किशनपुरा निवासी सुनील सैनी ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रताप सैनी की बेटी की शादी 28 जनवरी को होनी थी। शादी का सामान घर में रखा हुआ था। देर रात घर का कुंडा तोड़ पांच चोर घर में घुस गए। तभी प्रकाश की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। प्रकाश, सुनील व अन्य पड़ोसियों ने मिलकर भागते हुए एक आरोपी किशनपुरा निवासी विक्की को पकड़ लिया। कालोनी वासियों ने सुबह दस बजे तक चोरी करने के लिए घर में घुसे अन्य आरोपियों किशनपुरा निवासी मनीष, अनिल, गौतम और अखिल को भी पकड़ा लिया। कालोनी के लोग उन्हें जूतों की माला डालकर एसपी कार्यालय ले गए। बाद में पांचों आरोपियों को किशनपुरा चौकी पुलिस गिरफ्तार कर चौकी ले गई। सुनील सैनी ने बताया कि आरोपी विक्की ने उन्हें बताया कि चौकी ले जाने का कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि वे पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपए मंथली देते हैं। इसी वजह से लोग आरोपियों को चौकी ले जाने की बजाय एसपी ऑफिस ले गये। सुनील का कहना है कि गत 7 जनवरी को उनके पड़ोस में चोरी हो गई थी। वे शिकायत चौकी में करने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी वजह से पुलिस कार्रवाई से उनका भरोसा उठ गया है। इस बीच किशनपुरा चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने पुलिस पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस किसी भी आरोपी से रुपए नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर कोर्ट में केस चल रहा है। इसी केस में उसके 25 हजार रुपए खर्च हुए हैं। इन्हीं रुपयों के वह पुलिस की मंथली बता कर दुष्प्रचार कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें