शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

सड़क दुर्घटना में लल्लू सैनी की मौत


फरीदाबाद। गत माह शहर के वाईएमसीए चौके के नजदीक हुए एक ेसड़क हादसे में लल्लू सैनी उर्फ दीपचंद की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका भाई कमल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गावं बेरका सोहना गुडग़ांव निवासी कमल सैनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-7 में दर्ज हुए मामले के अनुसार लल्लू सैनी उर्फ दीपचन्द सैनी व कमल सैनी अपनी मोटरसाइकिल से पलवल की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल को लल्लू चला रहा था, जब वे वाईएमसीए चौक से थोडा आगे पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लल्लू उर्फ दीपचन्द की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा घायल कमल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच के बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें