रतनगढ़ में हुआ कार्यक्रम
रतनगढ़। किसी भी समाज के उत्थान के लिए शैक्षणिक प्रगति अत्यावश्यक है। आर्थिक व राजनीतिक उत्थान इसके बाद के कारक हैं। नगरपालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा ने रविवार को यहां स्थानीय सैनी समाज अतिथि भवन में समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि पिछड़ापन समाज के सर्वागीण विकास में बाधक है।शैक्षणिक उत्थान से ही यह दूर हो सकता है।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बैजनाथ पंवार ने कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन व गौरवमयी है। समाज में ?सी अनेक विभूतियां हुई हैं जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा में लगा दिया।
बालकिशन भाटी, अनिता सैनी, वीरेन्द्र भाटी, महावीर प्रसाद गहलोत आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व उपायुक्त डी.के.सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरक का काम करेगा।संघ के अध्यक्ष मदनलाल कम्मा ने अतिथियो का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश टाक ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मारूति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कुरड़ाराम तंवर, शिवशंकर कम्मा, बाबूलाल माली, प्रभुदयाल सिंगोदिया, कन्हैयालाल गौड़, विनोद सुइवाल, नन्दलाल गढ़वाल आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों समेत 76 लोगों को सम्मानित किया गया। समाज के तीन व्यक्तियो को 15-15 हजार की सहायता दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राधेश्याम महावर ने तथा संचालन परमेश्वरलाल गौड़ ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें