शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

नुकसान की भरपाई न करने पर किया अपहरण

विनोद सैनी
हमारे संवाददाता

महवा (जयपुर)। मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद मुआवजा नहीं देने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे में ही युवक को बरामद कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को भी धर दबोचा। जानकारी के अनुसार मंडावर निवासी उमाकांत उर्फ पिंटू सैनी (19) अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी इंडिका गाड़ी से टक्कर हो गई। इस पर इंडिका सवारों ने नुकसान की भरपाई के पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर पिंटू का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना पिंटू के दोस्त ने पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हुड़ला गांव के पास से गिरफ्तार कर पिंटू को बरामद कर लिया। सूचना पर पिंटू के परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रास्ता जाम कर दिया। तीनों आरोपियों की पहचान नांगल मीणा निवासी हंसराज मीणा, महेंद्र और संजय मीणा के रूप में हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें