सिरसा। श्री युवा बाला जी कल्याण समिति सिरसा की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें मोती सैनी को संरक्षक व संत सैनी को प्रधान चुना गया। साथ ही संत सैनी को कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति का भी अधिकारी दिया गया। बाद में संत सैनी ने कहा कि यह समिति तमाम वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगी और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि समिति गरीब लड़कियों की शादी के लिए अनुदान देगी तथा जरूरत पडने पर समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महावीर सैनी, सोनू इंसां, राजू तागरा, मदन लाल बजाज, वेदप्रकाश सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, हैप्पी सोनी, सोम खुराना, लाल चंद सैनी तथा आत्माराम सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
बुधवार, मार्च 17, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें