बुधवार, मार्च 17, 2010

सैनी विद्यार्थी संगठन का सम्मान समारोह आयोजित

अलवर। सैनी समाज विद्यार्थी संगठन की ओर से नयाबास स्थित सैनी धर्मशाला में समाज के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि टीवी कलाकार राज कटारिया तथा विशिष्ट अतिथि सैनी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष पूरण जैतपुरिया व लालाराम सैनी थे। शहर प्रभारी महेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई जिसमें कई सदस्यों से फार्म भरवाए गए। इस मौके पर जिनको सम्मानित किया गया, उनमें यूथ कांगेस के महासचिव बिजेन्द्र सैनी, पूरण चन्द, राहुल सैनी, दिनेश सैनी, विकास, मनीष, जयप्रकाश, कार्तिक आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें