बुधवार, मार्च 17, 2010

डा. सुभाष सैनी एक बार फिर बने प्रधान

बरवाला। बसाऊ मार्केट में शहीद भगत सिंह यादगार मंच की बैठक का आयोजन मंच के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. सुभाष सैनी को सर्वसम्मति से फिर से मंच का प्रधान चुन लिया गया। इस अवसर पर प्रधान डॉ. सुभाष सैनी ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस 23 मार्च को मंच श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें