उदयपुरवाटी (राजस्थान)। फरवरी माह में स्थानीय पंचायत समिति के चुनाव में जहां भगवानाराम सैनी प्रधान पद पर बाजी मारने में कामयाब रहे, वहीं मूलचंद सैनी सकराय पंचायत समिति के उपप्रधान चुने गए। दोनों के चुनाव जीतने पर सैनी समाज के बाशिंदों में खुशी की लहर दौड़ गई और रिजल्ट घोषित होते ही नवनिर्वाचित प्रधान भगवानाराम सैनी का स्वागत करने वाले लोगों को तांता लग गया। सबसे पहले पर्यटन राज्यमंत्री गुढ़ा ने बधाई दी। उसके बाद कांग्रेसी नेता राजेंद्र मारवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरण सैनी, एडवोकेट बृजमोहन सैनी, उमेदराज सैनी, श्रवण सैनी, शीशराम खटाना, श्रवणसिंह गुढ़ा, अनूप सैनी, सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम सैनी आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भगवानाराम सैनी ने कहा कि गरीब ग्रामीणों को अब किसी भी कार्य के लिए परेशानी नहीं रहेगी। प्राथमिकता से गांवों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार को मिटाने का पूरा प्रयास करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ गरीबों को दिलाने में पूरी मदद करेंगे।
इसके अलावा मूलचंद सैनी का भी सिकंदरा की बंध की ढाणी में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व उपप्रधान रामजीलाल सैनी, रघुनाथ सैनी, बाबूलाल सैनी आदि ने मुख्य तौर पर अपने विचार व्यक्त किए।
बुधवार, मार्च 17, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें