बुधवार, मार्च 17, 2010

सैनी समाज को जमीन नहीं मिली तो होगा आंदोलन

महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज ने दी चेतावनी

अंताबारा (राजस्थान)। महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सैनी मंदिर परिसर में गोपाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सैनी समाज को सीसवाली रोड पर जमीन आबंटित नहीं की गई तो सैनी समाज आंदोलन करेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस की होगी। बैठक में कहा गया कि राजनीतिक दांवपेंच के कारण सैनी समाज को भूमि आबंटन में दिक्कत आ रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लिहाजा भूमि का आबंटन जल्द से जल्द किया जाए। ध्यान रहे सैनी समाज पिछले लम्बे समय से सीसवाली रोड पर जमीन आवंटित करने की मांग कर रहा है मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे समस्त सैनी समाज में रोष व्याप्त है और उसने इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार करने का मन बना लिया है। बैठक में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, बिरलीलाल सुमन, पीरूलाल सुमन, सुरेश कुमार, बिरधी, नाथूलाल सुमन, कुंजबिहारी, अशोक, धनराज, हेमराज, रामगोपाल, फूलचंद, रामकिशन आदि समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें