बुधवार, मार्च 17, 2010

शादी के बंधन में बंधे 29 जोड़े

महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज उत्थान समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

भरतपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज उत्थान समिति की ओर से फुलेरा दौज के मौके पर विगत 17 फरवरी को स्थानीय कम्पनी बाग में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया। विवाह समारोह का मुख्य आकर्षण उल्लास से नाचते लोग और मंगलगानों की गूंज रही। यही नहीं सामूहिक बारात और सामूहिक भोज भी लोगों को खासा पसंद आया। सैनी समाज की ओर से सामूहिक बारात नेहरु पार्क से निकली गई, जिसमें दूल्हे घोड़ी पर सवार थे। बारात बाजार में से होकर निकली, जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कंपनी बाग चौराहे पर बारात के पहुंचने पर दूल्हों ने एक साथ तोरण मारा और अंदर प्रवेश किया।
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल सैनी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचैतन्यपुरी महाराज कामां थे। इस अवसर पर सैनी समाज के जिलाध्यक्ष किशनलाल सैनी, रामू सैनी, कमलेश सैनी, सुगरसिंह, सरोज, रुपकिशोर, पूनम सैनी, छगनलाल, मीनूदेवी, प्रहलाद सैनी एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सैनी समाज के अलावा प्रजापति विकास सेवा समिति की ओर से 18, सैन महासभा की ओर से दस तथा प्रजापति (कुंभकार ) समाज सामूहिक विवाह विकास समिति की ओर से 9 जोड़ों का विवाह कराया गया।

बारात में जमकर नाचे बाराती

सैनी समाज के अलावा सैन महासभा की ओर से भी शिवनगर स्थित सैन छात्राबास में समारोह आयोजित किया गया। बारात गांधी पार्क से बैंडबाजों के साथ होकर निकली, जिसमें युवा नाचते हुए चल रहे थे। जिलाध्यक्ष गोपीचंद एडवोकेट ने बताया कि बारात के छात्रावास पहुंचने पर महिलाओं सहित समाज के लोगों ने भी नृत्य किया और तोरण की प्रक्रिया पूरी कर अंदर प्रवेश किया। बाद में सभी लोगों ने भोजन प्राप्त किया। इस अवसर पर बृजेन्द्र सैतरिया, प्रभुदयाल ठाकुर, बदनसिंह, सुरेश चंद सैन, ई. बनयसिंह, पूरनसिंह ओमशांति, रमेश काका, राजू कारोठ, कप्तानसिंह, धनीराम, महेश ठाकुर, करनसिंह जघीना, रत्तीराम सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुमन कोली, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

किसकी किससे हुई शादी

संतोष सैनी डीग ने सुनील सैनी सीकरी से, मीनादेवी डीग ने बनवारीलाल सैनी सीकरी से, फूला मथुरा ने कुमरपाल सैनी हेलक से, कमलेश ने ओमप्रकाश डीग से, मंजू सैनी कुम्हेर ने हरिओम सैनी दौसा से, मिथलेश मथुरा ने भगवानदास भांडौर से, कोमल गोवर्धन ने दिनेश चंद सैनी से, कल्पना कुम्हेर ने भगवान सिंह सैनी डीग से, प्रभा सैनी कुम्हेर ने अमरसिंह डीग से, सरोज भरतपुर ने विनोद भरतपुर से, पिंकी सैनी डीग ने प्रेमचंद कामां से, पूनम डीग ने कृष्ण कुमार कामां से, बॉबी सैनी मथुरा ने दिनेश सैनी मथुरा से, हेमलता डीग ने विष्णु सैनी डीग से, शीतल डीग ने बल्देव सैनी डीग से, चन्द्रवती मथुरा ने लक्ष्मण सैनी मथुरा से, हेमलता भरतपुर ने गोपाल सैनी मथुरा से, इंदरवती डीग ने रामू सैनी कुम्हेर से, कमलेश भरतपुर ने सुगरसिंह भरतपुर से, गायत्री देवी डीग ने भगवानदास मथुरा से, सरोज डीग ने रुपकिशोर मथुरा से, पूनम मथुरा ने छगनलाल मथुरा से, मीनूदेवी मथुरा ने ओमप्रकाश सैनी भरतपुर से, बबीता भरतपुर ने बृजबिहारी डीग से, कमला अलवर ने मुरारीलाल भरतपुर से, पूजा सैनी मथुरा ने सुभाष सैनी भरतपुर से, कुसुमदेवी मथुरा ने देवीसिंह भरतपुर से, बतीसैनी अलवर ने कैलाश सैनी मथुरा से, हेमा अलवर ने अर्जुन मथुरा से विवाह रचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें