बुधवार, मार्च 17, 2010

सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर गुरदयाल सैनी

रोहतक। 39 सालों तक हरियाणा सरकार के पब्लिक हैल्थ डिपार्टमेंट में सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत इंस्पेक्टर गुरदयाल सैनी विगत 27 फरवरी को सेवानिवृत हो गए। उन्होंने वर्ष 1971 में इस विभाग को ज्वायन किया था और उनकी पहली पोस्टिंग पीजीआई रोहतक में ही हुई थी। सेवानिवृति अवसर पर गुरदयाल सैनी द्वारा एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें