बुधवार, मार्च 17, 2010

महाराजा सैनी जयंति समारोह आयोजित

रूड्ड। सैनी समाज सभा के तत्वावधान में विगत 22 फरवरी को एक पैलेस में महाराजा सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपप्रधान दया राम सैनी की जबकि महिला मोर्चा प्रधान प्रीतम कौर सैनी समारोह की मुख्यातिथि तथा सतपाल सैनी विशेष अतिथि थे। बैठक में दीनानगर रिजर्व विधानसभा हल्के को रोटेशन अनुसार बदल जनरल वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि इस मांग को मनवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे बेशक उन्हें इसके लिए रोड जाम करने के साथ-साथ नेताओं व अधिकारियों का भी घेराव क्यों न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभा को 11 हजार रुपए नकद भेंट किए जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह भिंदा ने सांसद प्रताप सिंह बाजवा की ओर से 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी में सर्वश्रेष्ठ कमांड के रूप में गोल्ड मैडल विजेता बलजीत सिंह सैनी अब्बलखैर को स्मृति चिह्न और एक हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया। सभा की ओर से मुख्यातिथि सहित अन्य मेहमानों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर जौहर सिंह पूर्व विधायक, प्रीतम सिंह मिल्खा, सुंदर सिंह पामा, संदीप सैनी, हरपाल सिंह देसू माजरा, गुरनाम सिंह, राजिंदर सिंह सैनी, श्रीपाल महासचिव राष्ट्रीय सैनी महासभा, परमिंदर सैनी, मनोहर सैनी, अमर सिंह सैनी, अश्विनी सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, जय सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरबचन सिंह सैनी, मल्लहार सिंह, अश्विनी सैनी भरथ, प्रवीण सैनी, राज कुमारी, पुष्पिंदर कौर सैनी, रवि सैनी, विजय कुमार, बिशन दास, राजा सैनी, हरपाल सिंह, स्वर्ण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें