बुधवार, मार्च 17, 2010

ओमप्रकाश सैनी सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित

सैनी कल्याण परिषद भिवानी की नई कार्यकारिणी घोषित
राजबीर सैनी
भिवानी। सैनी कल्याण परिषद भिवानी की आम बैठक परिषद के स्थानीय कार्यालय ढाणी चरखाना सैनी धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी परमानंद सैनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें ओमप्रकाश सैनी को सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित किया गया। इसके अलावा चिरंजीलाल सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान, राजकुमार जमालपुरिया को उपप्रधान, मनोज सैनी को महासचिव, बलवंत सैनी को सचिव, सुरेश चंद्र सैनी को प्रचार सचिव, राजबीर सैनी को सहप्रचार, सुनील सैनी को कोषाध्यक्ष, सुभाष तुंदवाल को संगठन सचिव, सुनील सैनी व राजकुमार डेयरी वाले को सहसंगठन सचिव, मास्टर जगदीश प्रसाद सैनी को कार्यालय सचिव, अजय सैनी को खेल सचिव, मास्टर रामपाल सैनी को सह खेल सचिव, सुरेश सैनी को प्रैस सचिव, नवीन सैनी को सहप्रैस सचिव, राजेश सैनी को सांस्कृतिक सचिव, दयानंद सैनी एडवोकेट को लेखा निरीक्षक तथा सत्यनारायण सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा पांच सदस्यों की एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें घीसाराम सैनी, उमेद सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, भूप सिंह सैनी तथा कैलाश चंद्र सैनी को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई।
 उन्होंने बताया कि यह संस्था एक सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्य करती रहती है। यह संस्था अब तक नि:शुल्क मैडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, पढ़ाई में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने, मृत्यु भोज व भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने, दहेज प्रथा को कम करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें