बुधवार, मार्च 17, 2010
स्व. अर्जुन लाल सैनी को याद किया
नवलगढ़। प्रसिद्ध एडवोकेट स्व. अर्जुन लाल सैनी की पुण्य तिथि पर विगत १७ फरवरी को स्थानीय जीवराजका गेस्ट हाऊस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. अर्जुनलाल सैनी समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जहां अर्जुनलाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया, वहीं उदयपुरवाटी के नवनिर्वाचित प्रधान भगवानाराम सैनी का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षाविद के.डी. यादव थे जबकि इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद आर्य, सरपंच रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें