कोटपुतली। सैनी सभा कोठपुतली की बैठक विगत 17 फरवरी को जनप्रमुख बुद्धराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विर्मश करते हुए 17 मार्च को सभा के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। सभा के जयप्रकाश सैनी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ सभा का चुनावी कार्यक्रम का एजेंडा भी तैयार किया गया। जिसके तहत 15 फरवरी से 2 मार्च तक सदस्यता अभियान, 7 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 व 9 मार्च को आक्षेप प्राप्त करना, 11 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन, 12 को संस्था के पदाधिकारियों के लिए नामांकन फार्म भरना, 13 को जांच, 14 को नाम वापसी, 15 को चुनाव चिन्ह आवंटित व 17 मार्च को संस्था के चुनाव होंगे।
मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक
मुक्तिधाम सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़ा मंदिर में समिति संस्थापक विजय सैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यकारिणी का गठन कर अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष व सलाहकार समिति में भोमाराम, गंगाराम, श्योदान, शंकरलाल सैनी, गोकल चौहान को शामिल किया गया।
बुधवार, मार्च 17, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें