बुधवार, मार्च 17, 2010

शिक्षा बोर्ड में ज्योति बा फूले की प्रतिमा लगाने की मांग

राजबीर सैनी

भिवानी। सैनी कल्याण परिषद के तत्वावधान में एक बैठक सैनी धर्मशाला नेहरू पार्क के सामने हुई। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से शिक्षा के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान देने वाले महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रांगण में लगाने की मांग की गई।
इस मांग को सिरे चढ़वाने के लिए बैठक में महात्मा ज्योतिबा फूले समाज सेवा समिति का भी गठन किया गया। यह जानकारी देते हुए सैनी कल्याण परिषद के प्रैस सचिव सुरेश सैनी ने बताया कि हांसी के महंत सागर नाथ को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि नारनौल के सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी को उपाध्यक्षए भिवानी के मनोज सैनी को सचिव, ओमप्रकाश सैनी को सहसचिव, राजकिशोर सैनी को कोषाध्यक्ष, अम्बाला के तेज बहादुर सैनी को सह कोषाध्यक्ष, राजाराम सैनी को संगठन सचिव, पानीपत के रामरत्न सैनी को ओडिटर, सिरसा के विजय पाल सैनी को प्रचार सचिव, रेवाड़ी के हेमंत सैनी को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा देवीलाल सैनी, ऋषि सागर सैनी, बलवीर सैनी, अनिल सैनी नारनौल, मामनचंद सैनी, मंगलराम सैनी, मेहरचंद सैनी, चिरंजीलाल सैनी, शमशेर सैनी, मेहर सिंह सैनी, ठाकुर सिंह, राजकुमार जमालपुरिया, चंद्र सिंह, उमराव सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, फूल सिंह, उमेद सिंह, घीसाराम सैनी तथा राजकुमार सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें