राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
नई दिल्ली। हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष विजय सैनी का चयन राष्ट्रीय गौरव अवार्ड के लिए किया है। इस आशय का एक पत्र हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी के कार्यालय सचिव गुरमीत सिंह द्वारा विजय सैनी को भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि विजय सैनी को यह अवार्ड अप्रैल माह में दिल्ली में होने वाले एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के साथ उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ इक्सीलेंस भी दिया जाएगा। विजय सैनी छह दशक से भी अधिक पुरानी सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के पहले ऐसे प्रधान हैं, जिनका चयन किसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है।
यहां बता दें इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी शिक्षा, साइंस, टैक्रोलॉजी, इंडस्ट्री, फाइन आट्र्स, राजनीति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली हस्तियों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित करती है और यह सोसायटी अब तक मदर टरेसा, हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, गोवा के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत, सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंद्र सिंह, फिल्म स्टार सुनील दत्त, देवा आनंद, प्राण, शम्मी कपूर, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना, गायकार एस.बी. बाल सुब्रमणयम, क्रिकेट सुनील गवास्कर, सयैद किरमानी, हाकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले, चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री विरप्पा मोइली, नागालैंड के मुख्यमंत्री एन. रीव, राजस्थान विधानसभा की स्पीकर सुमित्रा सिंह, गुजरात के वित्त मंत्री वैजुभवला जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सी.एम. मुजाफर हुसैन बैग व वित्त मंत्री तारीक एच.कारा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर सिंह कादियान आदि को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।
बुधवार, मार्च 17, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें