बुधवार, मार्च 17, 2010
विनोद सैनी की दुकान में हजारों की चोरी
रोहतक। सैनी बी.एड कालेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य विनोद सैनी के हैफेड चौक स्थित आर्य कॉसमैटिक एवं गिफ्ट सैंटर में विगत 15 फरवरी की रात को चोरी हो गई। चोर दुकान का रोशनदान तोड़कर करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। विनोद को चोरी की सूचना उस समय लगी जब अगली सुबह वह दुकान खोलने के लिए हैफेड चौक पहुंचा। चोरी होने का पता लगते ही विनोद ने इस बारे पुलिस को सूचना दी और पुलिस एसएफएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिये। विनोद सैनी का कहना है कि चोर उनकी दुकान से महंगे कोस्मैटिक सामान के अलावा फैन्सी गिफ्ट चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरों को पकडऩे में नाकाम रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें