राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
नई दिल्ली। हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष विजय सैनी का चयन राष्ट्रीय गौरव अवार्ड के लिए किया है। इस आशय का एक पत्र हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी के कार्यालय सचिव गुरमीत सिंह द्वारा विजय सैनी को भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि विजय सैनी को यह अवार्ड अप्रैल माह में दिल्ली में होने वाले एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के साथ उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ इक्सीलेंस भी दिया जाएगा। विजय सैनी छह दशक से भी अधिक पुरानी सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के पहले ऐसे प्रधान हैं, जिनका चयन किसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है।
यहां बता दें इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी शिक्षा, साइंस, टैक्रोलॉजी, इंडस्ट्री, फाइन आट्र्स, राजनीति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली हस्तियों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित करती है और यह सोसायटी अब तक मदर टरेसा, हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, गोवा के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत, सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंद्र सिंह, फिल्म स्टार सुनील दत्त, देवा आनंद, प्राण, शम्मी कपूर, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना, गायकार एस.बी. बाल सुब्रमणयम, क्रिकेट सुनील गवास्कर, सयैद किरमानी, हाकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले, चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री विरप्पा मोइली, नागालैंड के मुख्यमंत्री एन. रीव, राजस्थान विधानसभा की स्पीकर सुमित्रा सिंह, गुजरात के वित्त मंत्री वैजुभवला जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सी.एम. मुजाफर हुसैन बैग व वित्त मंत्री तारीक एच.कारा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर सिंह कादियान आदि को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।
बुधवार, मार्च 17, 2010
रिजर्व हुई नया गांव की बीर बरकताबाद पंचायत
सैनी बिरादरी के हाथ से निकला सरपंची का ताज
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
बहादुरगढ़। अपना राजनैतिक हक पाने के लिए संघर्ष कर रही सैनी बिरादरी के हाथ से सरपंची का एक और ताज निकल गया है। बहादुरगढ़ उपमंडल में पिछले लम्बे समय से सैनी बिरादरी के वर्चस्व को कायम रखने वाली बीर बरकताबाद पंचायत को विभाजित कर न केवल दो नई पंचायतें बना दी गई है, बल्कि सैनी बहुल क्षेत्र के हिस्से आई बीर बरकताबाद सैनीयान पंचायत को भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। लिहाजा निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में सैनी बिरादरी के बाशिंदे चाह कर भी यहां से सरपंच पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। मगर इस समूचे घटनाक्रम के बीच सैनी बिरादरी के लिए एक संतोषजनक बात यह है कि पंचायत हलके में अपने निर्णायक वोट बैंक के चलते इस चुनाव में वह किंग मेकर की भूमिका में अवश्य नजर आएगी।
यहां बता दें उक्त पंचायत के सरपंच पद को लेकर सैनी व जाट बिरादरी के लोगों में पिछले लम्बे समय से जबरदस्त लागबाजी चली आ रही थी। जिस वजह से दोनों ही बिरादरी के लोगों को सरपंच चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा था। मगर पिछली कई योजनाओं में अधिकांश बार सैनी बिरादरी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर यहां अपना वर्चस्व कायम कर लिया था। यही कारण था कि पांच साल पूर्व सरपंच के चुनाव के समय जाट व सैनी समुदाय के लोगों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ था और इसमें कई लोग घायल हो गए थे। दोनों ही बिरादरियों ने राज्य स्तर पर अपनी-अपनी जाति की पंचायतें बुलाकर जहां इस मामले को गंभीर बना दिया था, वहीं दोनों बिरादरियों में भयंकर टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। आलम यह था कि सैनी बिरादरी के लोगों को तो अपनी बात कहने के लिए केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की अघोषित मुखिया एवं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी मिलना पड़ा था। इसी मामले में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप भी लगा था लेकिन बाद में राजनेताओं व अन्य समाजसेवी लोगों की मदद से यह मामला गांव स्तर पर सुझला लिया गया था मगर पुलिस ने तब तक इस मामले में दोनों ही बिरादरियों के दर्जनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज कर लिया था। अभी भी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
हालांकि उस चुनाव में जाट समुदाय से कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया था मगर इस समुदाय के लोगों ने अपना समर्थन सैनी समाज के प्रत्याशी रूपचंद सैनी को कड़ी टक्कर दे रहे पंडित संतराम शर्मा को दे दिया था। बावजूद इसके रूपचंद सैनी चुनाव जीतने में कामयाब हो गए थे। चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने बखूबी भांप लिया था और भविष्य में होने वाले चुनावों में दोनों बिरादरियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए तभी से बीर बरकताबाद पंचायत को विभाजित करने की मुहिम शुरू हो गई थी। लिहाजा यह तो तय माना ही जा रहा था कि इस पंचायत को दो हिस्सों में बांटा जाएगा मगर इस बात का अंदाजा किसी भी बिरादरी खासतौर पर सैनी समाज को नहीं था कि यह एस.सी. के लिए रिजर्व हो जाएगी। इसी कारण सैनी बिरादरी के लोग इस बार तो अपनी निर्विवाद जीत मानकर चल रहे थे। मगर उनकी उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब आरक्षित पंचायतों के लिए निकाले गए ड्रा में किस्मत ने सैनी समाज का साथ नहीं दिया और बीर बरकतावाद सैनीयान पंचायत की पर्ची निकल गई।

प्रवीण सैनी की सरेआम गोली मारकर हत्या
वारदात से गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
हांसी। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए हथियारबंद युवकों ने विगत 17 फरवरी को ढाणी कुतुबपुर में मैडीकल प्रैक्टिस कर रहे युवक प्रवीण सैनी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। प्रवीण सैनी अनिल गुर्जर हत्याकांड में नामजद पवन सैनी का जीजा था। छह दिन पहले उसकी सास गुड्डी (पवन की मां) को भी गोली मारी गई थीं, जो फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार सैनी एकता मंच के प्रदेश महासचिव कर्ण सिंह का पुत्र प्रवीन सैनी ढाणी कुतुबपुर में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। दोनों हमलावरों ने दुकान में घुस कर प्रवीन पर फायरिंग की और गोली लगने की वजह से प्रवीन बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। हालांकि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़े थे मगर यह देखकर हमलावर वहां फरार होने में कामयाब हो गए। बाद में प्रवीन को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस वारदात को लेकर अगली सुबह सैनी बिरादरी के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने हत्यारों को पकडऩे की मांग को लेकर रोहतक-हिसार रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे के बाद यह जाम उस समय खोला गया जब स्वयं पुलिस अधीक्षक सुभाष यादव ने मौके पर पहुंच कर सैनी बिरादरी के बाशिंदों को हत्यारों को जल्द पकडऩे का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस इस वारदात को अनिल गुर्जर हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। जिस वजह से पुलिस ने जेल में बंद पवन सैनी के अन्य रिश्तेदारों को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

ओमप्रकाश सैनी सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित
सैनी कल्याण परिषद भिवानी की नई कार्यकारिणी घोषित
राजबीर सैनीभिवानी। सैनी कल्याण परिषद भिवानी की आम बैठक परिषद के स्थानीय कार्यालय ढाणी चरखाना सैनी धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी परमानंद सैनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें ओमप्रकाश सैनी को सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित किया गया। इसके अलावा चिरंजीलाल सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान, राजकुमार जमालपुरिया को उपप्रधान, मनोज सैनी को महासचिव, बलवंत सैनी को सचिव, सुरेश चंद्र सैनी को प्रचार सचिव, राजबीर सैनी को सहप्रचार, सुनील सैनी को कोषाध्यक्ष, सुभाष तुंदवाल को संगठन सचिव, सुनील सैनी व राजकुमार डेयरी वाले को सहसंगठन सचिव, मास्टर जगदीश प्रसाद सैनी को कार्यालय सचिव, अजय सैनी को खेल सचिव, मास्टर रामपाल सैनी को सह खेल सचिव, सुरेश सैनी को प्रैस सचिव, नवीन सैनी को सहप्रैस सचिव, राजेश सैनी को सांस्कृतिक सचिव, दयानंद सैनी एडवोकेट को लेखा निरीक्षक तथा सत्यनारायण सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा पांच सदस्यों की एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें घीसाराम सैनी, उमेद सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, भूप सिंह सैनी तथा कैलाश चंद्र सैनी को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई।
उन्होंने बताया कि यह संस्था एक सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्य करती रहती है। यह संस्था अब तक नि:शुल्क मैडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, पढ़ाई में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने, मृत्यु भोज व भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने, दहेज प्रथा को कम करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला चुकी है।
शादी के मौके पर पसरा मातम, 8 मरे
सड़क पर डांस कर रहे बारातियों पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक
चौमूं (जयपुर)। स्थानीय रिंगस रोड पर विगत 17 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे में 8 बारातियों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक डॉ. लालचन्द कायल ने बताया कि माधाणी पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले गुलाब चन्द सैनी के पुत्र शंकर उर्फ कालूराम सैनी की बारात रात करीब दस बजे रिंगस रोड स्थित राधाकृष्ण विवाह स्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे सरियों से भरे एक ट्रक ने बारात के आगे पिकअप में चल रहे डीजे साउंड वाले कोटक्कर मार दी। जिससे ट्रक असंतुलित होकर बारात में शामिल लोगों पर चढ़ गया, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में वार्ड नम्बर एक तोबड़ों की ढाणी निवासी रोहित पुत्र मंगलचन्द सैनी, बचनाराम पुत्र श्योजीराम गुर्जर, अनुराग पुत्र सीताराम सैनी, बबलू पुत्र शंकरलाल सैनी शामिल हैं। इस दुर्घटना में चालीस से अधिक लोग हादसे में घायल हो गए, जिनमें से दस को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में सभी घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। इनमें से चौपड़ों की ढाणी (चौमूं) निवासी बाबूलाल (22) ने जयपुर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर गुरदयाल सैनी
रोहतक। 39 सालों तक हरियाणा सरकार के पब्लिक हैल्थ डिपार्टमेंट में सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत इंस्पेक्टर गुरदयाल सैनी विगत 27 फरवरी को सेवानिवृत हो गए। उन्होंने वर्ष 1971 में इस विभाग को ज्वायन किया था और उनकी पहली पोस्टिंग पीजीआई रोहतक में ही हुई थी। सेवानिवृति अवसर पर गुरदयाल सैनी द्वारा एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की।
शिक्षा बोर्ड में ज्योति बा फूले की प्रतिमा लगाने की मांग
राजबीर सैनी
भिवानी। सैनी कल्याण परिषद के तत्वावधान में एक बैठक सैनी धर्मशाला नेहरू पार्क के सामने हुई। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से शिक्षा के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान देने वाले महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रांगण में लगाने की मांग की गई।
इस मांग को सिरे चढ़वाने के लिए बैठक में महात्मा ज्योतिबा फूले समाज सेवा समिति का भी गठन किया गया। यह जानकारी देते हुए सैनी कल्याण परिषद के प्रैस सचिव सुरेश सैनी ने बताया कि हांसी के महंत सागर नाथ को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि नारनौल के सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी को उपाध्यक्षए भिवानी के मनोज सैनी को सचिव, ओमप्रकाश सैनी को सहसचिव, राजकिशोर सैनी को कोषाध्यक्ष, अम्बाला के तेज बहादुर सैनी को सह कोषाध्यक्ष, राजाराम सैनी को संगठन सचिव, पानीपत के रामरत्न सैनी को ओडिटर, सिरसा के विजय पाल सैनी को प्रचार सचिव, रेवाड़ी के हेमंत सैनी को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा देवीलाल सैनी, ऋषि सागर सैनी, बलवीर सैनी, अनिल सैनी नारनौल, मामनचंद सैनी, मंगलराम सैनी, मेहरचंद सैनी, चिरंजीलाल सैनी, शमशेर सैनी, मेहर सिंह सैनी, ठाकुर सिंह, राजकुमार जमालपुरिया, चंद्र सिंह, उमराव सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, फूल सिंह, उमेद सिंह, घीसाराम सैनी तथा राजकुमार सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

उदयपुरवाटी (राजस्थान)। फरवरी माह में स्थानीय पंचायत समिति के चुनाव में जहां भगवानाराम सैनी प्रधान पद पर बाजी मारने में कामयाब रहे, वहीं मूलचंद सैनी सकराय पंचायत समिति के उपप्रधान चुने गए। दोनों के चुनाव जीतने पर सैनी समाज के बाशिंदों में खुशी की लहर दौड़ गई और रिजल्ट घोषित होते ही नवनिर्वाचित प्रधान भगवानाराम सैनी का स्वागत करने वाले लोगों को तांता लग गया। सबसे पहले पर्यटन राज्यमंत्री गुढ़ा ने बधाई दी। उसके बाद कांग्रेसी नेता राजेंद्र मारवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरण सैनी, एडवोकेट बृजमोहन सैनी, उमेदराज सैनी, श्रवण सैनी, शीशराम खटाना, श्रवणसिंह गुढ़ा, अनूप सैनी, सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम सैनी आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भगवानाराम सैनी ने कहा कि गरीब ग्रामीणों को अब किसी भी कार्य के लिए परेशानी नहीं रहेगी। प्राथमिकता से गांवों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार को मिटाने का पूरा प्रयास करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ गरीबों को दिलाने में पूरी मदद करेंगे।
इसके अलावा मूलचंद सैनी का भी सिकंदरा की बंध की ढाणी में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व उपप्रधान रामजीलाल सैनी, रघुनाथ सैनी, बाबूलाल सैनी आदि ने मुख्य तौर पर अपने विचार व्यक्त किए।

विनोद सैनी की दुकान में हजारों की चोरी
रोहतक। सैनी बी.एड कालेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य विनोद सैनी के हैफेड चौक स्थित आर्य कॉसमैटिक एवं गिफ्ट सैंटर में विगत 15 फरवरी की रात को चोरी हो गई। चोर दुकान का रोशनदान तोड़कर करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। विनोद को चोरी की सूचना उस समय लगी जब अगली सुबह वह दुकान खोलने के लिए हैफेड चौक पहुंचा। चोरी होने का पता लगते ही विनोद ने इस बारे पुलिस को सूचना दी और पुलिस एसएफएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिये। विनोद सैनी का कहना है कि चोर उनकी दुकान से महंगे कोस्मैटिक सामान के अलावा फैन्सी गिफ्ट चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरों को पकडऩे में नाकाम रही है।
समाज सेवा के जज्बे को सलाम
600 परिवारों की प्यास बुझा रहे हैं भीम सैनी
नीमच (रतलाम, राजस्थान)। इस कस्बे में रहने वाला 50 वर्षीय भीम सिंह सैनी एक ऐसा शख्स हैं जो पिछले करीब एक दशक से यहां के लोगों को ट्यूबवैल के माध्यम से नि:शुल्क पेयजल मुहैया करवा कर न केवल धर्म का काम कर रहा है, बल्कि मानव सेवा के लिए लिये गए अपने संकल्प को भी पूरी आत्मीयता के साथ निभा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक-एक करके अब 600 घर ऐसे हो गए हैं, जो भीम सिंह की इस नि:स्वार्थ सेवा से लाभांवित हो रहे हैं अन्यथा एक दशक पहले तक इन्हीं घरों के बाशिंदे तीन-तीन किलोमीटर दूर से कुएं या बावडिय़ों से पेयजल लाकर अपना गुजर-बसर कर रहे थे।
भीम सिंह सैनी ने इस समाज सेवा का बीडा उस समय उठाया था जब 8 जनवरी 1999 को उनका 16 वर्षीय भतीजा राकेश इस दुनिया से विदा हो गया था। भीम सिंह द्वारा अपने भतीजे की याद में मानवसेवा का लिया गया यह संकल्प आज भी बदस्तूर जारी है। 10 मई 1999 को उन्होंने भतीजे की याद में लोगों के कंठ तर करने के लिए एक ट्यूबवेल लगवाया था। जिसमें भरपूर पानी निकला तो उन्होंने लोगों के घर-घर में पहुंचाने का निर्णय लिया और अब आलम यह है कि भीम सिंह के प्रयासों से उपनगर बघाना के हम्माल मोहल्ला, बालाजी मार्ग, जयसिंगपुरा रोड, चांदमल गैरेज से नाका नंबर-4, जाकिर हुसैन गली नंबर-4 में रहने वाले 600 परिवारों के द्वार-द्वार तक ट्यूबवेल का पानी पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि घर में रात-दिन कभी भी पानी खत्म होता है तो एक फोन पर नल आ जाते हैं और घंटेभर तक चलते रहते हैं। जब कभी घर में शादी-ब्याह या कोई कार्यक्रम हो तब भी पानी की समस्या नहीं आती। नपा के नल तो तीन दिन में एक बार केवल आधे घंटे ही चलते हैंं जबकि भीम सिंह के ट्यूबवेल से दो घंटे प्रतिदिन नल आते हैं। लोगों का कहना है कि दिन में तीन पारी में पानी सप्लाई किया जाता है।
भीम सिंह सैनी ने जल आपूर्ति प्रबंधन के लिए एक व्यक्ति की विशेष तौर से ड्यूटी लगा रखी है जो पानी सप्लाई का पूरा ध्यान रखता है। सुबह छह से सात, सात से आठ एवं आठ से नौ बजे तक पानी का वितरण किया जाता है। दिलचस्प बात तो यह है कि भीम सिंह सभी लोगों को कनेक्शन नि:शुल्क ही देते हैं। उनका कहना है कि लोगों के घरों तक प्रतिदिन नि:शुल्क पानी पहुंचाने में उन्हें आत्मिक सुख मिलता है। वहीं बघाना के सुरेश दमामी का कहना है कि गर्मी के दिनों में शहर में हाहाकार मचता है, लेकिन सैनी के पानी सप्लाई करने से अब मोहल्ले में शांति रहती है। पहले पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। लेकिन अब ट्यूबवेल से कनेक्शन होने पर घर पर ही भरपूर पानी मिलता है। इसी कस्बे के कुलदीप सिंह व जाकिर हुसैन का कहना है कि ऐसे लोग कम ही मिलते हैं जो नि:स्वार्थ सेवा करते हैं। ट्यूबवेल से मोहल्ले में रहने वाले ज्यादातर लोगों की समस्या का समाधान हुआ है। जब पानी खत्म हो जाता है तो एक फोन से नल आ जाते हैं।

सैनी समाज को जमीन नहीं मिली तो होगा आंदोलन
महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज ने दी चेतावनी
अंताबारा (राजस्थान)। महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सैनी मंदिर परिसर में गोपाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सैनी समाज को सीसवाली रोड पर जमीन आबंटित नहीं की गई तो सैनी समाज आंदोलन करेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस की होगी। बैठक में कहा गया कि राजनीतिक दांवपेंच के कारण सैनी समाज को भूमि आबंटन में दिक्कत आ रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लिहाजा भूमि का आबंटन जल्द से जल्द किया जाए। ध्यान रहे सैनी समाज पिछले लम्बे समय से सीसवाली रोड पर जमीन आवंटित करने की मांग कर रहा है मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे समस्त सैनी समाज में रोष व्याप्त है और उसने इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार करने का मन बना लिया है। बैठक में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, बिरलीलाल सुमन, पीरूलाल सुमन, सुरेश कुमार, बिरधी, नाथूलाल सुमन, कुंजबिहारी, अशोक, धनराज, हेमराज, रामगोपाल, फूलचंद, रामकिशन आदि समेत अन्य लोग मौजूद थे।

17 मार्च को होगा सैनी सभा का चुनाव
कोटपुतली। सैनी सभा कोठपुतली की बैठक विगत 17 फरवरी को जनप्रमुख बुद्धराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विर्मश करते हुए 17 मार्च को सभा के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। सभा के जयप्रकाश सैनी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ सभा का चुनावी कार्यक्रम का एजेंडा भी तैयार किया गया। जिसके तहत 15 फरवरी से 2 मार्च तक सदस्यता अभियान, 7 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 व 9 मार्च को आक्षेप प्राप्त करना, 11 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन, 12 को संस्था के पदाधिकारियों के लिए नामांकन फार्म भरना, 13 को जांच, 14 को नाम वापसी, 15 को चुनाव चिन्ह आवंटित व 17 मार्च को संस्था के चुनाव होंगे।
मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक
मुक्तिधाम सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़ा मंदिर में समिति संस्थापक विजय सैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यकारिणी का गठन कर अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष व सलाहकार समिति में भोमाराम, गंगाराम, श्योदान, शंकरलाल सैनी, गोकल चौहान को शामिल किया गया।

सैनी विद्यार्थी संगठन का सम्मान समारोह आयोजित
अलवर। सैनी समाज विद्यार्थी संगठन की ओर से नयाबास स्थित सैनी धर्मशाला में समाज के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि टीवी कलाकार राज कटारिया तथा विशिष्ट अतिथि सैनी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष पूरण जैतपुरिया व लालाराम सैनी थे। शहर प्रभारी महेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई जिसमें कई सदस्यों से फार्म भरवाए गए। इस मौके पर जिनको सम्मानित किया गया, उनमें यूथ कांगेस के महासचिव बिजेन्द्र सैनी, पूरण चन्द, राहुल सैनी, दिनेश सैनी, विकास, मनीष, जयप्रकाश, कार्तिक आदि शामिल थे।
संत सैनी बने कल्याण समिति के अध्यक्ष
सिरसा। श्री युवा बाला जी कल्याण समिति सिरसा की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें मोती सैनी को संरक्षक व संत सैनी को प्रधान चुना गया। साथ ही संत सैनी को कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति का भी अधिकारी दिया गया। बाद में संत सैनी ने कहा कि यह समिति तमाम वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगी और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि समिति गरीब लड़कियों की शादी के लिए अनुदान देगी तथा जरूरत पडने पर समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महावीर सैनी, सोनू इंसां, राजू तागरा, मदन लाल बजाज, वेदप्रकाश सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, हैप्पी सोनी, सोम खुराना, लाल चंद सैनी तथा आत्माराम सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

शादी के बंधन में बंधे 29 जोड़े
महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज उत्थान समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
भरतपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज उत्थान समिति की ओर से फुलेरा दौज के मौके पर विगत 17 फरवरी को स्थानीय कम्पनी बाग में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया। विवाह समारोह का मुख्य आकर्षण उल्लास से नाचते लोग और मंगलगानों की गूंज रही। यही नहीं सामूहिक बारात और सामूहिक भोज भी लोगों को खासा पसंद आया। सैनी समाज की ओर से सामूहिक बारात नेहरु पार्क से निकली गई, जिसमें दूल्हे घोड़ी पर सवार थे। बारात बाजार में से होकर निकली, जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कंपनी बाग चौराहे पर बारात के पहुंचने पर दूल्हों ने एक साथ तोरण मारा और अंदर प्रवेश किया।
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल सैनी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचैतन्यपुरी महाराज कामां थे। इस अवसर पर सैनी समाज के जिलाध्यक्ष किशनलाल सैनी, रामू सैनी, कमलेश सैनी, सुगरसिंह, सरोज, रुपकिशोर, पूनम सैनी, छगनलाल, मीनूदेवी, प्रहलाद सैनी एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सैनी समाज के अलावा प्रजापति विकास सेवा समिति की ओर से 18, सैन महासभा की ओर से दस तथा प्रजापति (कुंभकार ) समाज सामूहिक विवाह विकास समिति की ओर से 9 जोड़ों का विवाह कराया गया।
बारात में जमकर नाचे बाराती
सैनी समाज के अलावा सैन महासभा की ओर से भी शिवनगर स्थित सैन छात्राबास में समारोह आयोजित किया गया। बारात गांधी पार्क से बैंडबाजों के साथ होकर निकली, जिसमें युवा नाचते हुए चल रहे थे। जिलाध्यक्ष गोपीचंद एडवोकेट ने बताया कि बारात के छात्रावास पहुंचने पर महिलाओं सहित समाज के लोगों ने भी नृत्य किया और तोरण की प्रक्रिया पूरी कर अंदर प्रवेश किया। बाद में सभी लोगों ने भोजन प्राप्त किया। इस अवसर पर बृजेन्द्र सैतरिया, प्रभुदयाल ठाकुर, बदनसिंह, सुरेश चंद सैन, ई. बनयसिंह, पूरनसिंह ओमशांति, रमेश काका, राजू कारोठ, कप्तानसिंह, धनीराम, महेश ठाकुर, करनसिंह जघीना, रत्तीराम सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुमन कोली, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
किसकी किससे हुई शादी
संतोष सैनी डीग ने सुनील सैनी सीकरी से, मीनादेवी डीग ने बनवारीलाल सैनी सीकरी से, फूला मथुरा ने कुमरपाल सैनी हेलक से, कमलेश ने ओमप्रकाश डीग से, मंजू सैनी कुम्हेर ने हरिओम सैनी दौसा से, मिथलेश मथुरा ने भगवानदास भांडौर से, कोमल गोवर्धन ने दिनेश चंद सैनी से, कल्पना कुम्हेर ने भगवान सिंह सैनी डीग से, प्रभा सैनी कुम्हेर ने अमरसिंह डीग से, सरोज भरतपुर ने विनोद भरतपुर से, पिंकी सैनी डीग ने प्रेमचंद कामां से, पूनम डीग ने कृष्ण कुमार कामां से, बॉबी सैनी मथुरा ने दिनेश सैनी मथुरा से, हेमलता डीग ने विष्णु सैनी डीग से, शीतल डीग ने बल्देव सैनी डीग से, चन्द्रवती मथुरा ने लक्ष्मण सैनी मथुरा से, हेमलता भरतपुर ने गोपाल सैनी मथुरा से, इंदरवती डीग ने रामू सैनी कुम्हेर से, कमलेश भरतपुर ने सुगरसिंह भरतपुर से, गायत्री देवी डीग ने भगवानदास मथुरा से, सरोज डीग ने रुपकिशोर मथुरा से, पूनम मथुरा ने छगनलाल मथुरा से, मीनूदेवी मथुरा ने ओमप्रकाश सैनी भरतपुर से, बबीता भरतपुर ने बृजबिहारी डीग से, कमला अलवर ने मुरारीलाल भरतपुर से, पूजा सैनी मथुरा ने सुभाष सैनी भरतपुर से, कुसुमदेवी मथुरा ने देवीसिंह भरतपुर से, बतीसैनी अलवर ने कैलाश सैनी मथुरा से, हेमा अलवर ने अर्जुन मथुरा से विवाह रचाया।

डा. सुभाष सैनी एक बार फिर बने प्रधान
बरवाला। बसाऊ मार्केट में शहीद भगत सिंह यादगार मंच की बैठक का आयोजन मंच के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. सुभाष सैनी को सर्वसम्मति से फिर से मंच का प्रधान चुन लिया गया। इस अवसर पर प्रधान डॉ. सुभाष सैनी ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस 23 मार्च को मंच श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

स्व. अर्जुन लाल सैनी को याद किया
नवलगढ़। प्रसिद्ध एडवोकेट स्व. अर्जुन लाल सैनी की पुण्य तिथि पर विगत १७ फरवरी को स्थानीय जीवराजका गेस्ट हाऊस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. अर्जुनलाल सैनी समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जहां अर्जुनलाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया, वहीं उदयपुरवाटी के नवनिर्वाचित प्रधान भगवानाराम सैनी का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षाविद के.डी. यादव थे जबकि इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद आर्य, सरपंच रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
महाराजा सैनी जयंति समारोह आयोजित
रूड्ड। सैनी समाज सभा के तत्वावधान में विगत 22 फरवरी को एक पैलेस में महाराजा सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपप्रधान दया राम सैनी की जबकि महिला मोर्चा प्रधान प्रीतम कौर सैनी समारोह की मुख्यातिथि तथा सतपाल सैनी विशेष अतिथि थे। बैठक में दीनानगर रिजर्व विधानसभा हल्के को रोटेशन अनुसार बदल जनरल वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि इस मांग को मनवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे बेशक उन्हें इसके लिए रोड जाम करने के साथ-साथ नेताओं व अधिकारियों का भी घेराव क्यों न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभा को 11 हजार रुपए नकद भेंट किए जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह भिंदा ने सांसद प्रताप सिंह बाजवा की ओर से 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी में सर्वश्रेष्ठ कमांड के रूप में गोल्ड मैडल विजेता बलजीत सिंह सैनी अब्बलखैर को स्मृति चिह्न और एक हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया। सभा की ओर से मुख्यातिथि सहित अन्य मेहमानों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर जौहर सिंह पूर्व विधायक, प्रीतम सिंह मिल्खा, सुंदर सिंह पामा, संदीप सैनी, हरपाल सिंह देसू माजरा, गुरनाम सिंह, राजिंदर सिंह सैनी, श्रीपाल महासचिव राष्ट्रीय सैनी महासभा, परमिंदर सैनी, मनोहर सैनी, अमर सिंह सैनी, अश्विनी सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, जय सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरबचन सिंह सैनी, मल्लहार सिंह, अश्विनी सैनी भरथ, प्रवीण सैनी, राज कुमारी, पुष्पिंदर कौर सैनी, रवि सैनी, विजय कुमार, बिशन दास, राजा सैनी, हरपाल सिंह, स्वर्ण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Brief News
सड़क हादसे में मासूम की मौत, सात घायल
नेछवा। इलाके के धानणी गांव में विगत 20 फरवरी को कार पलटने से एक बालक की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। थानप्रभारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि चिड़ावा स्थित अरड़ावता गांव निवासी सांवरमल सैनी परिवार सहित सालासर बालाजी के दर्शन कर कार से वापस आ रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे धानणी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार अरड़ावता निवासी राकेश सैनी,संदीप सैनी, गिनिया, सांवरमल, राधा, मंजू व राहुल घायल हो गया। घायलों को नेछवा लक्ष्मणगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सात वर्षीय रोहित की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
कुएं में गिरने से मौत
नवलगढ़। शहर के नजदीकी मिश्रा वाली ढाणी में विगत 23 फरवरी की सुबह एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक कैलाश सैनी (38) मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ढाणी के ही घनश्याम सैनी के कुएं में से मृतक कैलाश का शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए इसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। परिजनों का कहना है कि कैलाश सुबह करीब साढ़े छह बजे घनश्याम सैनी के कुएं पर काम कर रहा था कि अचानक कुएं में गिर गया।
मनीष सैनी बने मंडल अध्यक्ष
यमुनानगर। ग्रामीण युवा विकास मंडल सुखदासपुरा की एक बैठक सरपंच रिखी राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यकारिणी बदलने पर विचार किया गया। इस मौके पर हुए चुनाव में सर्वसम्मति से मनीष सैनी को अध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
राजेन्द्र सैनी रहे प्रथम
करौली। इको क्लब के द्वारा विगत 16 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौर में हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ों को सुरक्षित रखने विषय पर सफाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामालाल मीणा ने बताया कि इस दौरान पर्यावरण को शुद्ध बनाने पर चर्चा की गई तथा पेडों के महत्व व सफाई के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में राजेन्द्र प्रसाद सैनी प्रथम तथा रामेश्वर जाटव द्वितीय स्थान पर रहे।
बाबूलाल सैनी बने उपप्रमुख
टोंक। जिला परिषद में फरवरी माह में उपप्रमुख के हुए चुनाव में कांग्रेस के बाबूलाल सैनी ने भाजपा के छोगालाल गुर्जर को 7 मतों से हरा दिया। कांग्रेस के बाबूलाल सैनी को 16 व भाजपा के छोगालाल गुर्जर को 9 मत मिले। उपप्रमुख के लिए कांग्रेस व भाजपा के एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था।
क्ले मॉडलिंग में निशा सैनी ने पाया पहला स्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठï द्वारा विगत 24 फरवरी को क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कालेज प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 15 छात्राओं ने भाग लिया। स्पर्धा में बीकॉम द्वितीय वर्ष की निशा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रश्मी तंवर द्वितीय व निधि गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
सतीश कटारिया का निधन
रोहतक। स्थानीय चमनपुरा में रहने वाले सतीश कटारिया का विगत 15 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे और अपने पीछे एक पुत्री व तीन पुत्रों को छोड़ गए। 14 फरवरी की रात को बिजली गुल होने की वजह से सतीश जब अपने मकान की सीढिय़ों से उतर रहे थे तो उनका पैर फिसल गया था। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
नहीं रहे हरबंस सैनी
रोहतक। पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान हरबंस सिंह सैनी का 19 फरवरी की शाम को निधन हो गया। वे करीब 68 साल के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैनी एजूकेशन सोसायटी की प्रबंध समिति ने इसके द्वारा संचालित सभी सैनी स्कूलों व कालेजों का 20 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया।
हरबंस सैनी के निधन पर सैनी संवाद के सम्पादक चंद्रप्रकाश सैनी, कार्यकारी सम्पादक महेंद्र तोंदवाल, सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी तथा उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)