बुधवार, सितंबर 08, 2010

नवनिर्वाचित सैनी नेताओं की हुई ताजपोशी

पृथ्वी सैनी बने सीवन पंचायत समिति के चेयरमैन
सीवन। बी.डी.पी.ओ. कार्यालय सीवन में हुए पंचायत समिति सीवन के चेयरमैन के चुनाव में पृथ्वी सैनी को सर्व सम्मति से पंचायत समिति का चेयरमैन चुन लिया गया। चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही पंचायत समिति सदस्य निरंजन सिंह ने चेयरमैन के पद के लिए पृथ्वी सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका साहब सिंह संधू ने अनुमोदन कर दिया। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पृथ्वी सैनी के नाम पर सहमति प्रकट कर दी। तदोपरांत एस.डी.एम. अशोक बांसल ने सर्व सम्मति से पृथ्वी सैनी को पंचायत समिति सीवन का चेयरमैन घोषित कर दिया जबकि जसविन्द्र सिंह को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। पृथ्वी सैनी के चेयरमैन बनने पर सैनी समाज में खुशी का आलम है।

निर्मल सिंह सैनी बाबैन पंचायत के चेयरमैन निर्वाचित
बाबैन (प्रेम सैनी)। पंचायत समिति बाबैन के चेयरमैन पद हेतु हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मल सिंह सैनी बरगट ने एक कड़े मुकाबले में महज एक वोट से जीत हासिल की। उन्हें 11 सदस्यों की इस पंचायत में 6 तथा उनके विरोधी प्रत्याशी मामनचंद प्रजापत को 5 वोट मिले। चुनाव उस समय रोमांचक हो गया था जब इनेलो समॢथत 5 सदस्यों ने कांग्रेस को पटखनी देने के लिए ऐन मौके पर माम चंद प्रजापत का नाम चेयरमैन पद के लिए पेश कर दिया। किसी के नाम पर भी सहमति न बन पाने के कारण चुनाव अधिकारी हेमा शर्मा को चेयरमैन पद का फैसला करने के लिए गुप्त मतदान का सहारा लेना पड़ा।

रामकुमार सैनी बने टोहाना नगर परिषद के वाइस चेयरमैन
टोहाना (विनोद सैनी)। नगर परिषद टोहाना के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में वार्ड नम्बर 10 से नवनिर्वाचित युवा पार्षद रामकुमार सैनी को नप का वाइस चेयरमैन चुना गया। चुनाव मात्र तीस मिनट की अवधि में ही पूरा कर लिया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही रामकुमार सैनी के समर्थक ढोल-नगाड़ों के जश्र में डूब गये। चुनाव से पूर्व कृषि मंत्री स. परमवीर सिह ने बलियांवाला विश्राम गृह पर 14 पार्षदों की मीटिंग ली थी। युवा पार्षद रामकुमार सैनी भाग्यशाली रहे, उन्हें बीमारी की हालत में एम्बुलैंस पर चुनावी बैठक में लाया गया तो सभी पार्षदों ने युवा पार्षद को उपप्रधान बनाने की सहमति दे दी।

बलदेव राज सैनी थानेसर पंचायत समिति के उपप्रधान निर्वाचित
कुरुक्षेत्र (प्रेम सैनी)। थानेसर पंचायत समिति के चुनावों में शानदान जीत हासिल करने वाले बलदेव राज सैनी को सर्वसम्मति से पंचायत समिति का उपप्रधान चुना गया है। इस संदर्भ में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित पंचायत समिति के सभी 24 सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से बलदेव राज का समर्थन किया। चुनाव जीतने के बाद बलदेव राज ने राज्यसभा सदस्य डा. रामप्रकाश तथा थानेसर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सुधा को आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें