लोगों ने जताया प्रधान विजय सैनी का आभार
राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में महात्मा ज्योति बा फूले के नाम से सीनियर सिटीजन के लिए घोषित किये गये अवार्ड से सैनी समाज में खुशी का आलम है। प्रदेश भर में कार्य कर रहे सैनी समाज के विभिन्न संगठनों ने इसकी सराहना करते हुए इसके लिए सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि विजय सैनी ने हरियाणा की शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्रीमति गीता भुक्कल से यह पवित्र कार्य करवा कर निसंदेह सैनी समाज की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। सत्यसोधक समाज के अध्यक्ष महंत सागरनाथ ने कहा कि ज्योति बा फूले के नाम पर अवार्ड घोषित होने से सैनी समाज को नई दिशा मिलेगी क्योंकि इस बिरादरी के नाम पर सरकारी स्तर पर कोई योजना न होना सभी को लम्बे समय से खल रहा था। सैनी कल्याण परिषद भिवानी के प्रधान ओमप्रकाश सैनी व हवा सिंह ने विजय सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज सैनी समाज को ऐसे ही लोगों की जरूरत है जो इस समाज को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा सकें। सैनी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सैनी ने कहा कि अवार्ड घोषित होने से अब हम भी गर्व से कह सकते हैं कि हमारे महापुरुषों ने भी भारत वर्ष के विकास में अहम योगदान दिया है। झज्जर के प्रमुख समाजसेवी सूबेदार ओमप्रकाश सैनी व नारनौल के अभय सैनी का कहना है कि यह अवार्ड घोषित होने से सैनी समाज को हरियाणा भर में एक विशेष पहचान मिली है।
बुधवार, सितंबर 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें