कार्यक्रम में सैनी समाज के युवाओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
जिले सिंह बागड़ी
हमारे सम्पादक
बहादुरगढ। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे सैनी समाज के कर्मठ लोगों को प्रोत्साहित करने के मकसद से सैनी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में सैनीपुरा स्थित सैनी स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुजुर्ग लच्छीराम सैनी ने की। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्षद जसबीर सैनी व समाज के प्रधान शेखर सैनी ने युवाओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में सैनी समाज के प्रवक्ता व पत्रकार योगेंद्र सैनी,105 वर्षीय बुजुर्ग बालकराम सैनी, करतार सिंह, रोहतास सैनी, इंद्र सिंह सैनी, मोहर सिंह सैनी, जय सिंह सैनी, प्रेम सिंह, शीला देवी, रूकमणि, पार्षद वीना सैनी, ओमो देवी, नारायणी, ईश्वर सैनी, शिवपाल सैनी, मंजीत सैनी व ललित सैनी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा काम करने वाले बुजुर्गों, नौजवानों व महिलाओं को भी स्मृति चिह्न तथा शाल भेंट की गई। सभी वक्ताओं ने उपस्थितजन से सैनी समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीसी सैनी, केसी सैनी, रामनिवास सैनी, सुभाष सैनी, सोनू सैनी, सुभाष, अत्तर सिंह, रामदास, ललित, नरेश, पवन, महाबीर, बालकिशन, लाला, आरती, जोगिंद्र, हरपाल, महेंद्र आढ़ती, जयसिंह आढ़ती, नवीन, भारत, विनोद व प्रहलाद सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बुधवार, सितंबर 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें