बुधवार, सितंबर 08, 2010
रोहतास सैनी ने पुलिस सुरक्षा के बीच रचाई शादी
जीन्द (विनोद सैनी)। दो माह पूर्व घर से गायब हुए प्रेमी जोड़े ने अगस्त माह में यहां के न्यायिक परिसर में पुलिस सुरक्षा में शादी रचा ली। शादी के बाद भी इस जोड़े को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। जानकारी के अनुसार जींद के सैनी मौहल्ला निवासी रोहताश सैनी का पानीपत की एक छात्रा सुमन धीमान के संग साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया और दोनों 5 जुलाई को घर से गायब हो गए थे। इस बीच रोहताश और सुमन ने कैथल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों ने पुलिस सुरक्षा के लिए यहां एक वकील की मार्फत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेंद्र जैन की अदालत में याचिका दायर की। इनके वकील विनोद बंसल ने जिला एवं सत्र अदालत से दोनों के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी। ए.एस.पी. सिमरदीप सिंह ने इस जोड़े को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी। इन दोनों की शादी के वक्त न्यायिक परिसर में भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान शादी के बाद रोहताश ने कहा कि वह अपनी पत्नी सुमन के साथ सैनी मौहल्ला में रहना चाहता है। पुलिस सुरक्षा में दोनों को वहां भेज दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें