बुधवार, सितंबर 08, 2010

समाजसेवी टेकचंद सैनी का निधन

सांसद नवीन जिंदल ने जताया शोक

श्री टेकचंद सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करते सांसद नवीन जिंदल। सैनी संवाद

चन्द्रप्रकाश सैनी
प्रधान सम्पादक
कुरुक्षेत्र। समाजसेवी टेकचंद सैनी का विगत 8 अगस्त को निधन हो गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहे टेकचंद सैनी ने अपनी अंतिम सांसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में ली। वे करीब 88 वर्ष के थे और अपने पीछे चार पुत्रों व तीन पुत्रियों को छोड़ गये। उनका अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र स्थित गांव सुंदरपुर में हिंदु रीति-रिवाज के मुताबिक किया गया। उनके निधन पर कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सैनी पूर्व विधायक साहिब सिंह सैनी, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी, थानेसर नगर परिषद की चेयरपरसन ऊमा सुधा, एचसीएस अधिकारी डा. सतबीर सैनी, नगर निगम रोहतक के कार्यकारी अधिकारी एसके वत्स, कुरुक्षेत्र डाक मंडल अधीक्षक जेके गुलाटी, पूर्व कुश्ती कोच डा. मुरारी लाल सैनी, समाजसेवी जयभगवान सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, दीपक सैनी, बलजीत सिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, महेंद्र तंवर, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास, सरपंच राजेश सैनी, दरवेश सैनी, कृष्णलाल सैनी, सुशील अग्रवाल, धर्मपाल सैनी, सनीता मेहरा, सुनील ककड़, विजय बजाज, धीरज गुलाटी, राजीव गौड़, रामफल शर्मा, खतरीलाल सिंगला, सुरेंद्र छिंदा, महेंद्र शर्मा, हरनाम सिंह, पवन गर्ग, मंदीप तुर्क, गुरमेल सैनी, मानव सिंह सैनी, रविंद्र सिंगला, केएन सैनी, लखविंद्र सिंह, सुकरम पाल, राजेश शर्मा, सुनील व अशोक आदि ने शोक व्यक्त किया है।
स्व. टेकचंद सैनी की चिता को मुखाग्रि उनके ज्येष्ठ पुत्र गोबिंद राम सैनी ने दी तथा उनके अस्थि कलश अमावस्य वाले दिन गंगा में प्रवाहित किये गये। स्व. टेकचंद सैनी की रस्म पगड़ी पर 18 अगस्त को गांव सुंदरपुर में भोज का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें