बुधवार, सितंबर 08, 2010

हीरालाल सैनी ने मारी 5 वोटों से बाजी, नप उपाध्यक्ष बने

लालसोट। एक रोचक मुकाबले में वरिष्ठ नेता हीरालाल सैनी को स्थानीय नगरपालिका उपाध्यक्ष पद निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के गिर्राज सैनी को 5 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय हीरालाल सैनी एवं भाजपा की ओर से गिर्राज सैनी ने नामांकन दर्ज कराए थे। दोपहर अढ़ाई बजे से शुरू हुए मतदान में कुल 25 में से हीरालाल को 15 एवं गिर्राज को 10 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद जैन ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। यहां बता दें नप में कुल 25 पार्षदों में 11 कांग्रेस, 8 भाजपा व 6 निर्दलीय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें