बुधवार, सितंबर 08, 2010
सैनी समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
बानसूर। सैनी महासभा समिति के तत्वावधान में स्थानीय दयालावाली मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि तेजराम सैनी थे जबकि अध्यक्षता महंत हरिशरणदास महाराज ने की। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सैनी सरपंच, एमपीएस एवं जिला पार्षदों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर किशोरीलाल सैनी, जगदीश सैनी, मुरारीलाल, ताराचंद, धर्मचंद, राम अवतार सैनी, शरबती सैनी समेत सैनी समाज के अन्य लोग आदि मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें