रोहतक। श्री राम श्री श्याम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन मंडल एवं पंछी युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी का पर्व प्रेम नगर चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसकी विजेता टोली को कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा नेता कंवल सिंह सैनी व मंडल प्रधान दिलबाग सैनी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या के अलावा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि कंवल सिंह सैनी ने लोगों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए उन्हें जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में भक्तजन मस्ती में झूमते नजर आये जबकि इस अवसर पर मंडल के महासचिव अमित सैनी, शकुंतला सैनी, ईश्वर सैनी, राकेश सैनी, विनोद सैनी, राजेश सैनी, जीत सैनी, जिले सिंह, उदय सैनी, कुलदीप सैनी, प्रवीण सचदेवा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
बुधवार, सितंबर 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें