बुधवार, सितंबर 08, 2010
सैनी युवा महासभा ने किया समर्थन
चिड़ावा। सैनी युवा महासभा की झुंझुनूं जिला इकाई ने एक बैठक कर शेखावाटी विश्वविद्यालय स्थापना की मांग का समर्थन किया है। जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि महासभा के इस समर्थन की प्रति मुख्यमंत्री अशोक गहलौत और उच्च शिक्षा मंत्री को भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि शेखावाटी क्षेत्र में विश्वविद्यालय न होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। बैठक में मेहरसिंह कटारिया, संजय कटारिया, सुनील सैनी, संजय सैनी, अरविंद कटारिया, संदीप सैनी, हेमंत सैनी, मनीष सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें