बुधवार, सितंबर 08, 2010

सैनी कल्याण परिषद ने करवाई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

भिवानी (सुरेश सैनी)। सैनी कल्याण परिषद के तत्वावधान में स्व. शंकर लाल शांति देवी की स्मृति में विगत 29 अगस्त को लोहारू के नवीन हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके सीनियर गु्रप के हेमंत सैनी, हरीश सैनी व नवीन सैनी ने प्रथम, संजय सैनी ने द्वितीय व दीपक सैनी, आदित्य सैनी व विपुल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर गु्रप में रवि सैनी पहले, माया सैनी, कौशल्या सैनी व विकास सैनी दूसरे व राजेश सैनी तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमुख समाजसेवियों व बुजुर्गों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनी कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि उनकी परिषद का मुख्य ध्येय समाज को संगठित करते हुए भाईचारा बनाये रखना है। इस अवसर पर राम सिंह कटारिया, नप के उपप्रधान राजेराम कन्हैयालाल, रामकिशन सैनी, विरेंद्र सैनी, भानाराम सैनी , विजय सैनी, रण सिंह, मा. रामकुमार सैनी, संदीप सैनी, सुशील कुमार, आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें