कैथल (अशोक सैनी)। स्थानीय चंदाना गेट स्थित सैनी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली पर्वतारोही ममता सौधा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। ममता को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चे बेहद उत्साहित थे। कोई उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था तो कोई अपनी नोट बुक पर ऑटोग्राफ लेने के लिए उतावला था।
इस अवसर पर उन्होंने न सिर्फ बच्चों से अपने पर्वतारोहण के अनुभव सांझा किये, बल्कि कक्षा में जाकर बच्चों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। खासतौर पर छात्राओं से उन्होंने उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। किसी ने आईएएस में जाने की इच्छा जाहिर की तो किसीे ने उनकी तरह पत्रकार और पर्वतारोही बनने की। उन्होंने स्कूल में पौधा भी लगाया।
बच्चों को संबोधित करते हुए ममता सौधा ने कहा कि लक्ष्य को पहचान कर ही विद्यार्थी अपना कदम रखें, आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। इस समय लक्ष्य की नींव रखने का समय है। जिस विद्यार्थी ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया तो उसके कदम पीछे नहीं रूकेंगे, बल्कि लक्ष्य की दूरी को नापते जाएंगे।
सम्मान समारोह में स्कूल प्रबंध समिति के प्रधान बलबीर सैनी, मैनेजर रामकुमार सैनी, बीरभान सैनी, प्राचार्य धर्मपाल सैनी, जयभगवान, बलबीर पटवारी, सरूप सैनी, महाबीर सैनी, अनिता सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य मुख्य तौर पर मौजूद थे।
बुधवार, सितंबर 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें