बुधवार, सितंबर 08, 2010

राजू लाल व प्रेम नारायण ने जीता चुनाव

अलवर। दी टेलीकॉम कर्मचारी सहकारी समिति के हुए चुनाव में राजू लाल सैनी ने यादराम मीणा को 46 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी डीडी गुप्ता ने बताया कि राजू लाल सैनी को 206 वोट मिले जबकि यादराम मीणा को 160 वोट मिले। इसके अलावा प्रेमनारायण सैनी सचिव पद पर 91 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 244 वोट मिले जबकि भरतलाल मीणा को 153 वोट मिले। साथ ही कैलाश चंद सैनी समिति की कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें