बुधवार, सितंबर 08, 2010

रिश्वत लेते पटवारी रवि सैनी गिरफ्तार

किशनगढ़बास। ग्राम पंचायत चामरोदा के हलका पटवारी रवि सैनी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रवि ने यह रिश्वत विरासत इंतकाल दर्ज कराने के एवज में मांगी थी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिशनाराम बिश्रोई ने बताया कि किशनगढ़बास के गांव चामरोदा निवासी जुहुरू खां ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत चामरोदा का हलका पटवारी रवि सैनी इंतकाल दर्ज कराने के एवज में तीन हजार पांच सौ रुपए मांग रहा है। इसमें से उसने पटवारी को एक हजार रुपए दे भी दिए है। शेष राशि अभी देनी बाकी है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीबी ने अपना जाल बिछाया और जुहुरू खान को पाउडर लगे नोट देकर पटवारी रवि सैनी के कमरे पर भेज दिया। पटवारी के रिश्वत की राशि लेने पर एसीबी टीम ने पटवारी को दबोच लिया और उसकी जेब से 20 हजार 920 रुपए बरामद कर लिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें