बुधवार, सितंबर 08, 2010
सत्यसोधक समाज ने लगाई छबील
सत्यसोधक समाज द्वारा लगाई गई छबील के साथ महंत सागरनाथ।
हांसी। सत्यसोधक समाज की उपसमिति युवा सेवा दल हांसी द्वारा ऐतिहासिक समाधा मंदिर में पांचम मेले के अवसर पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील का शुभारंभ सत्यसोधक समाज के प्रदेशाध्यक्ष मंहत सागरनाथ व नगर परिषद की पार्षद सुमन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे के साथ-साथ हनुमान अखाड़ा की ओर से महंत सागरनाथ की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आये युवा पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। कुश्ती दंगल में सिंघवा गांव के पहलवान सलूख ने प्रथम और जींद के बिजेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को 2100 व 1100 क्रमश: प्रथम व द्वितीय आने पर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लेकर कुश्ती का लुत्फ उठाया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें