इन्द्री (करनाल)। स्थानीय सैनी धर्मशाला में विगत 29 अगस्त को सैनी सभा के सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में अमरनाथ जैनपुर को प्रधान चुना गया। इसके अलावा राम सिंह धनौरा को उपप्रधान, अंग्रेज सिंह संघोई को महासचिव, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, नरेश सैनी को प्रैस सचिव तथा इन्द्र सिंह ब्याना को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इससे पूर्व, चुनावों के कारण सैनी धर्मशाला में खासी गहमागहमी देखने को मिली। सुबह से ही धर्मशाला में सभा के कार्यकर्ताओं का मजमा लगना शुरू हो गया था। कई दिनों से प्रधान पद के लिए राम कुमार धनौरा, राम सिंह छपरियां, जनक राज, अंग्रेज सिंह संघोई, अमरनाथ जैनपुर व सत्यवान टपरियां अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रहे थे। लेकिन सभा की बैठक में शमशेर सिंह ने अमरनाथ जैनपुर के नाम का प्रस्ताव बैठक में उछाल दिया जिसका सहदेव शेरगढ़ व बलबीर सिंह द्वारा समर्थन करते ही अमरनाथ के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमरनाथ रिटायर्ड अध्यापक हैं। अपने सामाजिक कामों के कारण उनकी समाज में साख है। उनके पास सभा के कामों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय भी है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने अंत में उनके नाम पर सहमति व्यक्त कर दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व प्रधान व बीबीपुर के सरपंच रमेश सैनी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के पूर्व प्रधान रमेश सैनी ने की जबकि इस मौके पर पार्षद पवन पिंटू सैनी, महेन्द्र सैनी, माया राम, समौरा सरपंच बलबीर सिंह, ओम प्रकाश, मेघराज सैनी, रामदास, अर्जुन सिंह, पूर्व सरपंच बाबू राम, जय सिंह ब्याना, रघुनाथ, शमशेर सिंह, मा. घसीटू राम, केहर सिंह, रिषी पाल, धन सिंह संघोई, जनक राज, तरसेम सिंह, बलदेव शेरगढ़ आदि उपस्थित रहे।
बुधवार, सितंबर 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें