बुधवार, सितंबर 08, 2010

भगवत कथा के आयोजन को लेकर हुई बैठक

रोहतक। श्रीराम श्री श्याम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन मंडल रोहतक की ओर से 8 से 14 अक्तूबर तक सैनी कालेज के खेल मैदान में श्रीमद भगवत कथा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। मंडल के महासचिव अमित सैनी ने बताया कि भगवत कथा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान दिलबाग सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आयोजन से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलश यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के पहले दिन निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में शकुंतला सैनी, राजेश सैनी, विनोद सैनी, मुकेश सैनी, उदय सैनी, जिले सिंह, रामेश्वर सैनी, संजीव सैनी, मंगल हलवाई आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें