बुधवार, सितंबर 08, 2010

बख्शी सैनी बने नप के वाइस चेयरमैन

भिवानी (सुरेश सैनी)। सैनी कल्याण परिषद की प्रधान ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एक बैठक में पार्षद बख्शी सैनी के नगर परिषद दादरी के वाइस चेयरमैन बनने पर बधाई दी गई। बैठक में कहा गया कि 20 दिसम्बर को मनाये जाने वाले महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह में उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में राजकुमार जमालपुरिया, चिंरजीलाल सैनी, मनोज, घिसाराम, राजकुमार, उमेद सैनी, परमानंद सैनी, विनोद सैनी, सुरेश चंद्र व राजबीर सैनी आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें