शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
सैनी समाज ने दी पुलिस को चेतावनी
जींद (रमेश सैनी)। खोखरी गांव में मकान की छत पर सोते हुए एक महिला और दो लड़कियों की हत्या के मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सैनी समाज भी संघर्ष के मैदान में कूद पड़ा है। खोखरी गांव में पंचायत कर सैनी समाज के लोगों ने गांव के निर्दोष युवकों को बार-बार हिरासत में लेकर पीटने पर रोष जताया और मामले की उचित जांच करवाने को लेकर आवाज उठाई। पंचायत की अध्यक्षता सैनी समाज के पूर्व प्रधान अभय सिंह आर्य ने की। जिसमें इस मामले में गलत तौर पर फंसाए गए खोखरी गांव के कुछ सैनी युवकों को रिहा किए जाए और असली दोषियों को पकड़े जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई। साथ ही पंचायत में यह भी कहा गया कि या तो मामले में अधिकारियों पर कोई दबाव है या फिर संबंधित लोग उनसे कुछ छिपा रहे हैं। ऐसे में गांव के कुछ परिवारों के युवकों को बार-बार पुलिस मारपीट कर पूछताछ कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस ने निर्दोष युवकों को परेशान करना बंद नहीं किया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पंचायत में पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खोखरी, सरपंच रमेश पिलानिया, सैनी सभा प्रधान जत्था सैनी, पूर्व प्रधान राममेहर सैनी, रमेश सैनी, पं. सीता राम के अलावा सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें