शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
सत्यसोधक समाज की उपसमिति गठित
हांसी (ऋषि सागर)। सत्य सोधक समाज की एक बैठक विगत 5 सितम्बर को वरिष्ठ उपप्रधान श्यामसुंदर सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष महंत सागरनाथ ने समाज की उप समिति हांसी का गठन किया। जगदीश सैनी को उपसमिति का मंत्री तथा श्याम सुंदर सैनी को सचिव, आशीष सैनी को महासचिव, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, रणधीर सैनी को सह-कोषाध्यक्ष, पवन सैनी को कानूनी सलाहकार, रामअवतार सैनी को सहसचिव, मा. सुरेश सैनी को ऑडिटर, ऋषि सागर व बिजेंद्र सैनी को मीडिया सचिव तथा सुनील सैनी व मुकेश सैनी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें