शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
सैनी स्कूल की छात्रा का जिम्रास्टिक में शानदार प्रदर्शन
रोहतक (विनोद सैनी)। स्थानीय सैनी हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा शालू ने अम्बाला के वीर हिरोज स्टेडियम में पिछले दिनों सम्पन्न हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल क्रीडा स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालू ने यह पोजीशन जिम्रास्टिक खेल में हासिल की है। शालू एक प्रतिभावान जिमनास्ट है और वह अब तक राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर 57 पदक हासिल कर चुकी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें