शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
सैनी सोसायटी में शुरू होगा आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स
रोहतक। सैनी समाज के उन बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है, जो आर्ट एंड क्राफ्ट में अपना कैरिअर बनाना चाहते हैं। इन बच्चों की डिमांड को मद्देनजर रखते हुए सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक ने अपने यहां आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने बताया कि इस कोर्स हेतु सभी वांछित औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और इसे अंतिम स्वीकृति हेतु हरियाणा सरकार के पास भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रपोजल को जल्द ही सरकार से मंजूरी मिल जायेगी, जिसके उपरांत सोसायटी में इस कोर्स में दाखिलें कर इसकी कक्षाएं लगानी प्रारंभ कर दी जायेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें