पटौदी में हुआ राज्य स्तरीय सैनी सम्मेलन
विनोद सैनी
हमारे संवाददाता
पटौदी (गुडग़ांव)। सैनी सभा पटौदी के तत्वावधान में विगत 19 सितम्बर को सैनी धर्मशाला में सैनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये महानुभावों ने सैनी समाज से जुड़ी समस्याओं पर गहराई से मंथन करते हुए उनके निराकरण के लिए मजबूत कदम उठाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तब सैनी समाज एकजुट नहीं होगा और राजनीतिक के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर बिरादरी के कल्याण के लिए कार्य नहीं करेगा तब तक सैनी समाज का उत्थान होने वाला नहीं है। वक्ताओं ने राजनीति व अन्य क्षेत्रों में बड़े पदों पर आसीन सैनी बिरादरी के लोगों को सैनी समाज के कल्याणार्थ एवं इसको आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का आग्रह किया। सम्मेलन के दौरान सैनी समाज के उन मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अच्छे अंक लेकर पोजीशन हासिल की है। इसके अलावा सैनी समाज के उन युवाओं व बुजुर्गों को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज को बढ़ावा देने के लिए अहम योगदान दिया है। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पालम निवासी जगदीश राज सैनी थे जबकि सम्मेलन में पवन सैनी वासी सैनी खेड़ा, कैलाश चंद्र वासी रेवाड़ी, चुन्नीलाल वासी धारूहेड़ा, महाश्य दुर्गा प्रसाद सैनी, हरीश चंद्र सैनी, महाश्य भरत सिंह सैनी, ढिल्लुराम सैनी, ताराचंद, राजबीर सैनी, कुंदन लाल सैनी, देशराज, रामानंद आदि समेत सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें