शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
बारिश से विनोद सैनी के मकान में आईं दरारें
रोहतक। हालिया सीजन में हुई बरसात स्थानीय कृष्णा कालोनी के बाशिंदे विनोद सैनी के लिए परेशानियों का सबब बन गई है। लगातार हुई बारिश से जहां उसके मकान की सभी दीवारों व फर्शों में दरारें आ गईं हैं, वहीं कई जगह से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। विनोद सैनी ने बताया कि बरसात की वजह से उनका आर्थिक रूप से काफी नुक्सान हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल हुई बरसात में भी उनके कमरों में हल्की दरारें आ गई थी। मगर इस बार तो ये दरारें काफी चौड़ी हो गई हंै। जिस कारण उन्हें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब जब भी हल्की-फुल्की बारिश भी आती है तो उनकी दीवारों व फर्श से पानी रिसने लगता है जिससे कुछ समय बाद ही कमरों में काफी मात्रा में पानी एकत्रित हो जाता है। विनोद सैनी ने जिला प्रशासन से उनकी मुसीबत को दूर करने की गुहार लगाते हुए उसे वांछित मुआवजा देने की मांग की है ताकि वह मरम्मत करवा सकें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें