शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
ग्रामसेवक कैलाशचंद्र सैनी निलम्बित
सीकर। ग्रामीणों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान सरकार ने पिपराली पंचायत समिति की श्यामगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक कैलाश चंद्र सैनी को निलंबित कर दिया है। विकास अधिकारी राजेन्द्रप्रसाद ने बताया कि निलंबन अवधि में कैलाश चंद्र सैनी का मुख्यालय नीमकाथाना पंचायत समिति रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामसेवक के खिलाफ समय पर कार्यालय न आने व साथी कर्मियों के साथ अभद्रता करने जैसी कई शिकायतें मिली थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें