शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

सत्यसोधक समाज ने लगाई त्रिवेणी

हांसी (ऋषि सागर)। सत्यसोधक समाज व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रदेशाध्यक्ष मंहत सागरनाथ व उनके शिष्यों ने कई स्थानों पर त्रिवेणी लगाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महंत ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ होता है। इस अवसर पर नप की चेयरमैन सुमन शर्मा, पार्षद कृष्ण मुखी, रामनिवास, सरदार जसबीर गिल, हनुमान, राकेश सैनी, सुनील लाम्बा, मुरारी लाल, सुभाष सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें